खरगोन (अपडेट इंडिया न्यूज)। पारिवारिक विवाद के चलते रविवार रात को दो सालियों व अन्य ने जीजा की हत्या कर दी। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक आरोपित नाबालिक है। खरगोन जिले के कसरावद थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम छोटी कसरावद में रविवार रात लगभग आठ बजे 32 वर्षीय इकबाल पुत्र इसाक मंसूरी निवासी छोटी कसरावद का पुरानी पारिवारिक बातों को लेकर 65 वर्षीय सत्तार मंसूरी निवासी छोटी कसरावद, 30 वर्षीय गबू खान निवासी अंजड़, 30 वर्षीय रोशन बी निवासी छोटी कसरावद, 19 वर्षीय रूकईया बी व एक अन्य नाबालिक से विवाद हो गया। विवाद में आरोपितों ने इकबाल पर लाठी, डंडे व छूरे से वार किए। जिससे इकबाल की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पांचों आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं नाबालिक आरोपित को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
