खरगोन (अपडेट इंडिया न्यूज)। शहर में गुरुवार की रात एक युवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। यह घटना बस स्टैंड स्थित बस स्टैंड क्षेत्र में व्यापारी के 28 वर्षीय पुत्र हितेश तुलसीराम गंगवानी निवासी गांवशिंदे नगर ने गुरुवार रात 11 बजे खुद को कनपट्टी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने आकर देखा तो युवक घायल था। घायल हितेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, एसडीओपी रोहित अलावा ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना किया। इसके बाद अस्पताल पहुँचकर जानकारी ली। बताया जा रहा है कि हितेश का मोबाइल रात 9 बजे से बंद था। इस घटना के बाद लोगों ने व्यापारी को सूचना दी। फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गौरतलब है कि व्यापारी के बस स्टैंड स्थित गोडाउन में यह घटना हुई है।
